Anganwadi Vacancy 2025 : आंगनवाड़ी में महिलाओं के लिए 6569 पदों पर भर्ती निकली, आवेदन की प्रक्रिया हो गई शुरू

Anganwadi Vacancy 2025: अगर आप आंगनवाड़ी में नौकरी करना चाहती हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है, क्योंकि 6569 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन हाली जी में जारी हो चुका है। इस भर्ती में सभी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जो इसकी पात्रता को पूरा करती है। आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत 2 जनवरी 2025 से शुरू कर दी गई है। इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 रखी गई है।

Anganwadi Vacancy 2025

आंगनबाड़ी भर्ती को लेकर जो भी महिलाएं इंतजार कर रही है उनके लिए बता दें कि इस भर्ती में 334 पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती की जाएगी और बाकी 6185 पदों पर आंगनबाड़ी सहायिका की नौकरी रहने वाली है। इस भर्ती के अंतर्गत जो भी महिलाएं आवेदन करना चाहती हैं उनकी मिनिमम उम्र 18 वर्ष होना जरूरी है। वही अधिकतम 35 वर्ष तक की उम्र वाली महिलाएं इस भर्ती में आवेदन कर सकती हैं।

आंगनबाड़ी भर्ती की जानकारी

आंगनबाड़ी भर्ती में जो भी महिला आवेदन करना चाहती है उन्हें उत्तराखंड का स्थाई निवासी होना जरूरी है। क्योंकि यह भर्ती इसी राज्य में निकाली गई है। इस भर्ती में आवेदन करने वाली महिला का मिनिमम दसवीं या फिर 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए महिलाओं को आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर लेना चाहिए। भर्ती में आवेदन को बिल्कुल निशुल्क रखा गया है।

सैलरी और आवेदन की प्रक्रिया

आंगनबाड़ी भर्ती में जो भी महिलाएं आवेदन करना चाहती हैं उनको wecduk.in वेबसाइट पर विजिट करके आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन और लोगिन जैसी प्रक्रिया को पूरा करना है, साथ ही दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड भी करना होगा।

जो भी महिलाएं इस नौकरी के लिए सिलेक्ट हो जाती है उनकी सैलरी ₹12000 से लेकर ₹15000 के बीच में रहने वाली है। अगर आप इस भर्ती में आवेदन करने वाली है तो इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर ले।

इसे भी पढ़े – दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए हाई कोर्ट में निकली 1673 पदों पर बड़ी भर्ती, आधिकारिक नोटिफिकेशन हुआ जारी

इसे भी पढ़े – उत्तर प्रदेश में निकाली गई लेखपाल पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन देखकर खुशी से झूम उठेंगे अभ्यर्थी

इसे भी पढ़े – 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए बंपर भर्ती, पशुपालन विभाग ने जारी किया 2041 पदों का नोटिफिकेशन

Leave a Comment