UP Board Admit Card: उत्तर प्रदेश में जल्द ही 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। 24 फरवरी से शुरू हो रही है परीक्षा मार्च के महीने में 12 तारीख तक चलेगी। जो भी विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं इस समय अपने एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी तक उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड स्कूलों में नहीं भेजे गए हैं। एडमिट कार्ड जैसे ही भेजे जाएंगे, आप अपने स्कूल से उसे प्राप्त कर सकते हैं।
UP Board Admit Card जरुरी
अगर आप उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आपके लिए एडमिट कार्ड होना जरूरी है। सभी विद्यार्थियों को जानकारी दी जाती है कि आप अपनी क्लास टीचर या प्रिंसिपल से एडमिट कार्ड के लिए कांटेक्ट कर सकते हैं। अन्य किसी भी तरीके से आपको यह एडमिट कार्ड नहीं मिलने वाला है। अगर आप परीक्षा देने जा रहे हैं तो आपको अपने साथ में एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य होगा।
कितने छात्र होंगे इसमें शामिल
आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश की इस बार की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 54 लाख से भी अधिक छात्र शामिल होने वाले हैं। इसमें 27 लाख के करीब दसवीं कक्षा के छात्र और 27 लाख के करीब ही 12वीं कक्षा के छात्र शामिल है। आप इस परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करके चेक कर सकते हैं।
पहला पेपर कौनसा होगा
10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू होने पर पहला पेपर कौन सा होगा इसके बारे में सभी विद्यार्थी चर्चा कर रहे हैं। आपको बता दे की दसवीं कक्षा के लिए पहला पेपर हिंदी या प्रारंभिक हिंदी या फिर हेल्थ केयर का हो सकता है। जबकि 12वीं कक्षा के लिए पहला पेपर विज्ञान या फिर हिंदी का हो सकता है। हालांकि फाइनल जानकारी हमें एडमिट कार्ड प्राप्त होने के बाद ही पता चलेगी।
आप सभी को बता दे की तस्वीर और 12वीं बोर्ड की है। परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही है। 2 शिफ्ट में शुरू होने वाली इस परीक्षा की पहली शिफ्ट 8:30 से शुरू होकर 11:45 तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर के बाद में 2 बजे से लेकर शाम को 5:15 तक चलने वाली है।
इसे भी पढ़े – उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा नौकरी पाने का सुनहरा मौका
इसे भी पढ़े – पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर मिली खुशखबरी, कर्मचारियों की हुई बल्ले बल्ले
इसे भी पढ़े – यूपीपीएससी ने जारी कर दी फाइनल कटऑफ, जाने कितने नंबर वाले हुए सलेक्ट