UP Govt Jobs 2025: उत्तर प्रदेश के सभी अभ्यर्थियों के लिए साल 2025 बहुत ही खुशखबरी लेकर आ रहा है। अगर आप बेरोजगार है तो 1 लाख से भी अधिक पदों पर उत्तर प्रदेश में अलग-अलग विभागों में भर्ती निकलने वाली है जिसमें आठवीं से लेकर ग्रेजुएशन पोस्ट ग्रेजुएट और बीएड कर चुके अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे। नई साल की शुरुआत से ही बंपर भर्तियां शुरू होने वाली है जहां पर पुलिस कांस्टेबल लेखपाल शिक्षक भर्ती जैसे कई प्रकार के पद शामिल है।
होमगार्ड के 42000 पद
साल 2025 में होमगार्ड के 42000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश में शुरू हो सकती है, जिसके लिए एक अलग से उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग बनाया जा रहा है। मार्च अथवा अप्रैल के मध्य से यह है भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
लेखपाल के 7994 पद
उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को कभी भी शुरू किया जा सकता है। इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करने का प्रस्ताव राजस्व परिषद को भेज दिया गया है।
ग्राम विकास अधिकारी भर्ती
ग्राम विकास अधिकारी भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बहुत अच्छी अपडेट है 25 पदों पर इसी साल की शुरुआत में ही ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया जा सकता है। साथ ही इसी साल इस पूरी प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है।
सचिवालय भर्ती
सचिवालय में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बताना चाहेंगे कि 10वीं और 12वीं पास युवा आवेदन कर पाएंगे। इसमें चपरासी सफाई कर्मी इलेक्ट्रीशियन जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी।
टीजीटी पीजीटी शिक्षक भर्ती
शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं को जल्द ही 25000 से भी अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होता हुआ नजर आ सकता है। इसमें पुरानी शिक्षक भर्ती और नई शिक्षक भर्ती दोनों को शामिल करके नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
पुलिस कांस्टेबल भर्ती
उत्तर प्रदेश में इस समय 7000 से भी अधिक पदों पर पुलिस भर्ती की प्रक्रिया प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद 40000 से अधिक पदों पर भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। जिसके लिए सभी अभ्यर्थियों को कुछ समय का इंतजार करना होगा।
इसे भी पढ़े – बीएड और डीएलएड का नया नियम होगा 1 जनवरी 2025 से लागू, जाने इसकी पूरी जानकारी
इसे भी पढ़े – शिक्षा विभाग में जारी हुआ शिक्षक भर्ती का नया नोटिफिकेशन, 10वीं पास करे आवेदन
इसे भी पढ़े – 20000+ पदों भर्ती निकलेगा DSSSB, अभ्यर्थियों में दौड़ी ख़ुशी की लहर